बाल मकुंदाचार्य द्वारा नॉनवेज व्यवसायियों के ख़िलाफ़ एक्शन निंदनीय

० आशा पटेल ० 
जयपुर - हवामहल के नव निर्वाचित विधायक बाल मकुंदाचार्य द्वारा जयपुर शहर में फुटपाथ और दुकानों में नॉनवेज बेचे जाने के ख़िलाफ़ बिना क़ानूनी प्रक्रिया अपनाये डायरेक्ट एक्शन करने की कड़ी निंदा करते हुये इसे अल्पसंख्यक व्यवसायको विरोधी व पथ विक्रेता क़ानून का खुला उल्लंघन बताया है. मानव अधिकार संगठन पीयूसीएल ने कहा है कि पथ विक्रेता क़ानून में वेज और नॉनवेज का कोई ज़िक्र नहीं है, वेण्डिंग ज़ोन बनाए जाने तथा टाउन वेण्डिंग कमेटी गठित करके पथ विक्रेताओं को सुरक्षा देने का नियम है,

अभी तक टाउन वेंडिंग कमिटी ने वेंडर्स को लाइसेंस नहीं दिए हैं और वेंडिंग जोन्स भी चिन्हित नही किए हैं, ऐसे में एक नव निर्वाचित विधायक क़ानून हाथ में लेकर मीट की दुकानों तथा रेहड़ी पटरी पर नॉन वेज बेचने वालों को धमकाना अत्यंत चिंताजनक बात है l नव निर्वाचित विधायक जिन्होंने अभी शपथ भी नहीं ली है, वे अपने ही क्षेत्र के नागरिकों के साथ इस तरह भेदभावपूर्ण व्यवहार करते हुए धमकाने में लग गये हैं, जो कि भारतीय संविधान की मूल भावना के विरुद्ध कृत्य है. विधायक को इस तरह की कार्यवाही तुरंत रोकनी चाहिये.

पीयूसीएल ने लोगों के खान पान की अभिरुचियों के सांस्कृतिक अधिकार (द राइट टू माय चॉइस ऑफ डाइटरी प्रैक्टिसेज) पर इसे हमला करार देते हुए कहा है कि राजस्थान जैसे प्रदेश में लोगों के खाने,पहनने और जीवन जीने के तरीक़ों में विविधता है और इसे लेकर कभी भी कोई संघर्ष नहीं रहा है,ऐसे में नागरिकों के भोजन की आदतों में हस्तक्षेप ग़लत परंपरा की शुरुआत है, राजस्थान की आने वाली नई सरकार को नागरिक अधिकारों की सुरक्षा की अपेक्षा की जाती है, न कि उसके विधायक से बिना कोई प्रक्रिया अपनाए सीधी कार्यवाही की अपेक्षा की जाती ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड