पंकज शर्मा के हरफनमौला खेल की बदौलत दिल्ली द्वारका पुलिस सात विकेट से जीती

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : द्वारका सेक्टर-12 स्थित बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल में आज द्वारका पुलिस तथा द्वारका कम्युनिटी के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया | इस मैच का उद्घाटन, रोटरी क्लब के उत्तर भारत के अध्यक्ष अनूप मित्तल एवं द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एन.सी.शर्मा ने टाॅस कराते हुए किया | आयोजक मुकेश सिन्हा के अनुसार “स्पर्धा से बढ़कर सहयोग” नामक क्रिकेट मैच में पूर्व ए.सी.पी. राजिंदर सिंह के नेत्रत्व में द्वारका कम्युनिटी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में छ विकेट खोकर 168 रन बनाए | 

जिसमें अंकित ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 94 रन तथा रविंदर चौधरी ने बीस रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया | जबकि दिल्ली पुलिस की ओर से कुनाल ने पांच रन देकर दो विकेट तथा पंकज शर्मा ने एक विकेट लिया | द्वारका पुलिस टीम के कप्तान सुनील की 32 रनों की ठोस पारी तथा हैड कांस्टेबल पंकज शर्मा के विस्फोटक 84 रनों की बदौलत 19.1 ओवर में यह रोमांचक मैच द्वारका पुलिस ने सात विकेट से जीत लिया | 
द्वारका कम्युनिटी की ओर से अखिलेश पाण्डेय ने तीस रन देकर दिल्ली पुलिस के दो विकेट झटके | पंकज शर्मा को शानदार हरफनमौला पर्दशन के लिए प्लेयर ऑफ़ दी मैच पुरस्कार से नवाजा गया,वहीँ द्वारका के डीसीपी (आईपीएस) एम. हर्षवर्धन ने विजेता टीम को चमचमाती ट्राफी तथा इस मैच में दोनों टीमों के क्रिकेटरों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड