सांसदों का निलंबन लोकतंत्र के लिए आपातकाल का पूर्वाभ्यास : अजय खरे

० आशा पटेल ० 
रीवा । समता संपर्क अभियान के राष्ट्रीय संयोजक अजय खरे ने कहा है कि संसद की सुरक्षा में सेंधमारी के सवाल पर दोनों सदनों में विरोध का सुर मुखर करने वाले सांसदों की आवाज सुनने के बजाय लोकसभा के 33 और राज्यसभा के 34 विपक्षी सांसदों की सदस्यता एक झटके में निलंबित करना भारतीय संसदीय लोकतंत्र को कलंकित करने वाली कार्रवाई के साथ मोदी सरकार का आपातकाल का पूर्वाभ्यास है। खरे ने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल को शुरूआती दौर से ही अघोषित आपातकाल कहा जा रहा है। इस दौरान संवैधानिक संस्थाओं का बेहद कमजोर बना दिया गया है ।

 ये सभी केन्द्र सरकार की कठपुतलियां बन गई है। सही व्यक्ति का चयन नहीं हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग का काम देश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराकर लोक कल्याणकारी सरकार का गठन करवाना है लेकिन उसके सदस्यों के चयन के मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के साथ में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को रखने की आवश्यकता को खत्म किया जाना अत्यंत आपत्तिजनक बात है।  खरे ने कहा कि ईवीएम को लेकर पूरे देश का जनमानस सशंकित है। पता नहीं क्यों मतपत्र से मतदान कराने की बात को मोदी सरकार और चुनाव आयोग बार बार खारिज कर रहा है। 

 खरे ने कहा कि दुनिया के अधिकांश देशों में ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर उठे सवालों के चलते मतपत्र से मतदान कराया जा रहा है वहीं भारत में उसे बनाए रखना लोकतंत्र के लिए घातक और तानाशाही मानसिकता को बढ़ावा है। श्री खरे ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों को रोजगार के सवाल पर भ्रमित रखा गया है। दो करोड़ रोजगार देने की बात भी 15 लाख रुपए देने की तरह जुमला बन गई है। संसद की सुरक्षा में हुई चूक निश्चित रूप से चिंताजनक है लेकिन मोदी सरकार का इस मामले पर चर्चा से भागना अत्यंत गैरजिम्मेदाराना क़दम है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत