राजस्थान को नवाज़ा गया बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग अवार्ड से

० आशा पटेल ० 
जयपुर। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदान किया अवार्ड। गायत्री राठौड़ ने कहा यह अवार्ड राजस्थान की लोकप्रियता को और अधिक बढ़ाने में सहायक होगा। नई दिल्ली में आउटलुक ट्रेवलर अवार्ड समारोह -2023 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्थान को बेस्ट डेस्टिनेशन वेडिंग अवार्ड से नवाजा गया।

 प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने यह अवार्ड ग्रहण किया। यह अवार्ड हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदान किया।  आईटीसी मौर्या में आयोजित इस अवार्ड समारोह में बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन अवार्ड ग्रहण करने के बाद प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने कहा कि राजस्थान देश-विदेश में एक लोकप्रिय वेडिंग डेस्टिनेशन बन गया है। बॉलीवुड के सितारे भी विवाह के लिए राजस्थान का चयन वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में कर रहे हैं। यह अवार्ड प्रदेश पर्यटन की लोकप्रियता को और बढ़ावा देने में सहायक होगा।

गौरतलब है कि राज्य मे वेडिंग डेस्टिनेशन पर होने वाली शादियों का कारोबार करीब बीस हजार करोड़ रुपए का है। इस साल के अंत तक वेडिंग डेस्टिनेशन की बुकिंग के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर करीब चार लाख से अधिक एन्क्वारियां आ चुकी है। ऐसे में राजस्थान देश में वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में सबसे लोकप्रिय स्थान माना जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार