सीएमए फाउंडेशन जयपुर चैप्टर से 10 स्टूडेंट्स मैरिट में

० आशा पटेल ० 
जयपुर | दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने दिसंबर-2023 में आयोजित सीएमए फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए । सीएमए जयपुर चैप्टर के डाइरेक्टर पी डी अग्रवाल ने बताया की जयपुर से 638 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी और 490 उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार रिजल्ट 76.80 परसेंट रहा। जयपुर चैप्टर से 10 स्टूडेंट्स मैरिट में शामिल रहे। इन परिणामों में रूपेश कुमार 400 में से 380 अंकों के साथ पहले स्थान पर रह कर जयपुर चैप्टर और सिटी के टॉपर बने।

 चैप्टर से हिरांशु सैन दूसरे, अर्जित अकार व भूमिका वाजपेयी तीसरे, खुशबू चौथे, कशिश सैनी 5वें, विशाल सोरठिया 6वें, महेश कुमार सोनी व सोनिया शर्मा 7वें, हर्षिता सैनी व अनुष्का गुप्ता 8वें, प्रियांशी अग्रवाल 9वें स्थान पर रहीं। वहीं, 5 स्टूडेंट्स में पार्थ खंडेलवाल, नंदिनी राजोरिया, मीनल गुप्ता, वैभव चौधरी, यश गुप्ता 10वें स्थान पर रहे हैं।

सीएमए पी.डी. अग्रवाल ने बताया कि इंस्टीट्यूट की जून 2024 में होने वाली फाउंडेशन, इंटरमीडिएट व फाइनल परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। इस अवसर पर चैप्टर की वाइस चेयरपर्सन सीएमए पूर्णिमा गोयल, सैक्रेटरी सीएमए डॉ. दीपक कुमार खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष सीएमए दीप्तांशु पारीक व कार्यकारिणी सदस्य सीएमए वर्तिका ताडी ने स्टूडेंट्स को मोटिवेट किया। प्रोग्राम के अंत में टॉप-10 स्टूडेंट्स को सभी पदाधिकारियों ने मेरिट सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार