फिल्म ''तुम जो मिल गए हो'' की शूटिंग 28 फ़रवरी से प्रयागराज के फूलपुर में

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई - डी एल जी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही निर्माता दीपक भोजपुरिया की फिल्म ''तुम जो मिल गए हो'' की शूटिंग अगले माह से प्रयागराज में की जाएगी। फिल्म पूरी तरह से रोमांटिक एक्शन और इमोशन से भरपूर है। फिल्म में कुल आठ गाने है। मुंबई के आर एस स्टूडियो में रिकॉर्डिस्ट राकेश शर्मा के साथ गायक अलोक कुमार ने एक गाना गा कर फिल्म के शूटिंग डेट की घोषण । इस मौके पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य प्रमोद मिश्रा ने नारियल तोड़ कर फिल्म की ओपनिंग किया। इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत और पायस पंडित की जोड़ी एक साथ नज़र आएगी।
निर्माता दीपक भोजपुरिया ने बताया की डी एल जी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ''तुम जो मिल गए हो'' की शूटिंग 28 फ़रवरी से जिला प्रयागराज के फूलपुर में की जाएगी। फिल्म के प्री प्रोडक्टिंग का काम लगभग पूरा हो चूका है फ़िलहाल मुंबई में आज कल फिल्म के गाने की रिकॉडिंग की जा रही है। फिल्म बहुत बड़े पैमाने पर बन रही है। मुझे निर्देशक अजय कुमार पर पूरा विस्वास है की एक बेहतरीन भोजपुरी फिल्म बना कर आप लोगो के समक्ष ले कर आएंगे ।
 प्रिंस सिंह राजपूत एक अच्छे कलाकार के साथ साथ एक अच्छे इंसान है जो मुझे समय समय पर गाइड करते रहते है। फिल्म के निर्माता दीपक भोजपुरिया,लेखक अनिल विश्वकर्मा ,निर्देशक अजय कुमार ,संगीत श्याम गुप्ता ,गीत शेखर मधु ,गायक आलोक कुमार ,प्रसून यादव, फाइट मास्टर दिनेश यादव और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है। इस फिल्म के कलाकार है - प्रिंस सिंह राजपूत ,पायस पंडित ,माहि खान संजय वर्मा बालेश्वर सिंह ,इंद्रसेन यादव आदि है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड