द्वारका-पालम में दूर होगी सीवर की समस्या : सोमनाथ भारती

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। द्वारका, पालम, मटियाला और नजफगढ़ में जल्द ही सीवर की समस्या को दूर किया जाएगा। हम इस पर काम कर रहे हैं कि हर घर का सीवर नेटवर्क में हो और हर सीवर नेटवर्क को एसटीपी से जोड़ा जाए। यह कहना है दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती का। द्वारका सेक्टर-3 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 127वीं जयंती पर राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के तत्वावधान में आयोजित समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सोमनाथ भारती ने यह बात कही।

 भारती ने कहा कि हम हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर हैं। हमारी सरकार से पहले तक जहां पूरी दिल्ली में 55 प्रतिशत पाइप लाइन बिछी थी वहीं आज पूरी दिल्ली को पेय जल की आपूर्ति निर्बाध हो रही है। उन्होंने कहा कि जिसे भी जल बोर्ड अथवा किसी अन्य विभाग का कार्य हो वो बिना किसी झिझक के मेरे पास आ सकता है। डीजेबी उपाध्यक्ष ने केजरीवाल के कार्यों की सराहना करते हुए केंद्रीय सत्ता पक्ष पर व्यवधान डालने का आरोप लगाया।

 राष्ट्रीय युवा चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फेडरेशन फॉर साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर के चेयरमैन चौधरी रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी की आवश्यकता है। उनकी त्याग तपस्या और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। फेडरेशन के महासचिव एडवोकेट राकेश कुमार ने युवाओं को नेताजी की जीवनी पढ़नी चाहिए। समारोह में निगम पार्षद कमलजीत सहरावत, सुदेश गहलोत, नरेंद्र गिरसा, महेश मिश्रा, देवेंद्र भलारा, रविंद्र सोलंकी, सुरेश गलियांन, सुभाष अरोड़ा प्रधान प्रीतपाल, सतबीर, जगदीश नैनवाल आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड