राज्यपाल मिश्र को पुस्तक मूर्धन्य साहित्य सर्जक की प्रति भेंट

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजधानी की साहित्यिक संस्था शब्द संसार के अध्यक्ष साहित्यकार श्रीकृष्ण शर्मा प्रणीत कृति 98 मूर्धन्य साहित्य सर्जक" की प्रति राजस्थान के राज्यपाल कलराज जी मिश्र को भेंट की गई। राज्यपाल ने हिन्दी साहित्य के उन्नयन के लिए इस प्रयास की सराहना की। राजभवन में राज्यपाल से भेंट के दौरान श्रीकृष्ण शर्मा की हिन्दी भाषा की शुद्ध वर्तनी के संदर्भ में भी चर्चा हुई। इस अवसर पर भाषाविद डा. नरेन्द्र शर्मा कुसुम ने पुस्तक में वर्णित साहित्यकारों के गीतों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब लोकप्रिय सुमधुर गीतों की गति मंद हो गई है।

स्तम्भकार ललित शर्मा अकिंचन के अनुसार इस पुस्तक में बालकृष्ण राही, हेत प्रकाश जोशी, कन्हैयालाल सेठिया, रामनाथ कमलाकर, डॉ. गार्गी शरण मिश्र ,डॉ. नरेन्द्र शर्मा कुसुम, इकराम राजस्थानी, नीरु सक्सेना , गोपाल प्रसाद मुद‌गल, डा. मूलचंद पाठक एवं डा. फराज हामिदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को रेखांकित किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली