जेसीआई एलुमनी व जेसीआई सृजन ने अपना घर फाउन्डेशन जामडोली में मनाया गणतंत्र दिवस

० आशा पटेल ० 
जयपुर। जेसीआई एलुमनी और जेसीआई सृजन की ओर से "अपना घर फाउंडेशन जामडोली "में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस । इस अवसर पर झंडारोहण मुख्य अतिथि जस्टिस जेके रांका ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अजय काला व ज्योति खण्डेलवाल थी। कार्यक्रम में 106 विमंदित महिलाओं एवम् 350 विमंदित बच्चो को भोजन एवं फल वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने 75 वें गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई दी एवं देश की स्वतंत्रता और प्रजातंत्र को महती उपलब्धि बताते हुए देश के लिए शहीद हुए लोगों का स्मरण किया गया।
साथ ही अथक - जेसी सृजन व अलुमणि क्लब की थीम - शासन विधि का होना चाहिये न कि व्यक्ति की विवेचना का। आरम्भ में जेसी डॉ विनीता पटौदिया , रणजीत हीरावत , संजय रावत एवं डॉ राजेश मेठी ने अतिथियों का स्वागत किया ! संस्थान के प्रमुख आशुतोष कौशिक ने सेवा कार्यों का ब्योरा दिया और पूरे प्रांगण का अतिथियों को मुआयना कराया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली