अनेकता में एकता का प्रदर्शन 1 मार्च को

० आशा पटेल ० 
जयपुर - सुरज्ञान कला संगम संस्थान की ओर से 1 मार्च को वृतचित्र अनेकता में एकता का प्रदर्शन पीतल फै क्ट्री शास्त्री नगर स्थित टैगोर विद्या भवन सभागार में होगा। कार्यक्रम संयोजक डॉ फिरोज खान ने बताया, समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षाविद पी डी सिंह करेंगे। समारोह में प्रमुख वक्ता वरिष्ठ लेखक-साहित्यकार इकराम राजस्थानी होंगे। समारोह के विशिष्ठ अतिथि वास्तुशास्त्री पं राजकुमार चतुर्वेदी होंगे। समारोह में फिल्म को लेकर व्याखान लेखक -निर्देशक धर्मेंद्र उपाध्याय का रहेगा। 

इस अवसर पर वृतचित्र के निर्माता-निर्देशक महताब खान का शॉल ओढाकर और श्रीफल देकर अभिनंदन किया जाएगा। फिल्म के लेखक और क्रिएटिव प्रोड्यूसर धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया, राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर और अजमेर दरगाह को केंद्र में रखकर बनाई गई, 20 मिनिट की अवधि वाली फिल्म को सामाजिक- समानता और भाईचारे और बढावा देने के उद्देशय से बनाया गया है। फिल्म का छायांकन आशुतोष निगम और वॉइस ओवर आर जे सचिन ने किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास