शिक्षकों-विधार्थियों को ग्रास रुट से जोड़ने का अनोखा प्रयास है : डॉ धनंजय जोशी

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - दिल्ली टीचर यूनिवर्सिटी और मुनि इंटरनेशनल स्कूल के बीच में एक ऐतिहासिक एमओयू हुआ | इस अवसर पर दिल्ली टीचर यूनिवर्सिटी के उप-कुलपति डॉ धनंजय जोशी ने कहा कि यह गठबंधन दिल्ली टीचर यूनिवर्सिटी और मुनि इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों-विधार्थियों को आपस में ग्रास रुट से जोड़ने का कार्य करेगा जो समाज के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध साबित होगा | 

वहीँ मुनि इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक डॉ अशोक ठाकुर ने सूचित किया कि इस अनोखे प्रयास से सिर्फ स्कूल टीचर ही नहीं बल्कि एक थिंक टैंक, पॉलिसी एडवाइजर, शिक्षक सलाहकार और मेंटर्स आदि जैसे कई अन्य रूपों में शैक्षिक संस्थानों की सहायता करेंगे | साथ ही इस एमओयू के तहत मुनि इंटरनेशनल स्कूल,डीटीयू में एक रिसर्च सेंटर खोलेगा जिससे बच्चों और शिक्षकों की चेतना के स्तर को विश्व के नए लर्निंग ऑर्डर के हिसाब से तैयार किया जा सके

 जिसमें एटीट्यूड और यूनिवर्सल हुमन वैल्यूज के बाद ही स्किल और नॉलेज की प्रमाणिकता की स्वीकृति और स्थापना हो. इस मौके पर रसियन मेहमान एल्बिना पुस्कारेवा प्रो.शायनी वशिष्ठ, डॉ श्वेता सचदेवा, समाजसेविका माधुरी वार्ष्णेय रावत, प्रोफ़ेसर एस.एस.डोगरा सहित प्रदीप बंसल, अमीर-उल हक़ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार