टाई यूनिवर्सिटी ग्लोबल पिच की शुरुआत पूर्णिमा कॉलेज के तीन स्‍टार्टअप का चयन


० आशा पतेल ० 
जयपुर - टाई राजस्‍थान ने टाई-यूनिवर्सिटी ग्लोबल पिच कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके तहत राजस्थान के विभिन्न यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में स्टूडेंट्स के आइडिया को इन्‍वेस्‍टर्स और इंडस्‍ट्री से जोडा जाएगा। मेटाक्यूब के सहयोग से पहला कार्यक्रम पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया । इसमें दिग्विजय सिंह और पायल बंसल के 'दूधवाला', वैभव झा के 'पाव ड्रिप' और भव्‍या सैनी और अखिल शर्मा के 'ऐम करो' स्‍टार्टअप का चयन किया गया। 
इस मौके पर मेटाक्यूब के वाइस प्रेसिडेंट अभिजीत कटारिया और डिलिवरी मैनेजर विपिन जैन के साथ पूरी टीम मौजूद रही। टाई राजस्थान की प्रेसिडेंट डॉ शीनू झंवर ने बताया कि राजस्थान के युवाओं में काफी प्रतिभा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के आइडिया को स्‍टार्टअप के तौर पर विकसित कर ग्लोबल लेवल पर इन्‍वेस्‍टर्स और मेंटोर उपलब्ध कराते हैं। इन युवा स्‍टार्टअप को भी आगे 50 हजार यूएस डॉलर इन्‍वेस्‍टमेंट के लिए प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मेटा क्यूब के वीपी अभिजीत कटारिया ने कहा कि हम तकनीक के माध्‍यम से ही वैश्विक स्‍तर पर आगे बढ़ सकते हैं। मेटाक्यूब का इस कार्यक्रम से जुड़ने का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं के इनोवेटिव आइडिया को ग्लोबल लेवल पर प्‍लेटफार्म उपलब्‍ध कराना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत