बसंत पंचमी की पूजा मे उमड़े बिहार समाज के दस हजार से अधिक श्रद्धालु

० आशा पटेल ० 
जयपुर - बिहार समाज संगठन की ओर से दुर्गा विस्तार कॉलोनी एनबीसी में सरस्वती पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें शहरभर से हजारों की संख्या में बिहार के निवासी शामिल हुए। भोजपुरी एवं मैथिली लोकगीत गायको ने पूरे समारोह को मां शारदे की भक्ति के रंग मे सराबोर कर दिया। मां शारदे की छह फीट से अधिक की प्रतिमा की विधिवत पूजा के बाद शुरू हुए कार्यक्रम पूरे दिन चले। इस दौरान भक्ति गीत, नाटक मंचन समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष पवन शर्मा, महासचिव चंदन कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिशंकर झा, कोषाध्यक्ष सुरेश पंडित, संजीव मिश्रा, सुशील कुमार सिन्हा, अरविंद ओझा, शेषनाथ तिवाड़ी समेत कार्यकारिणी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान महापौर मुनेश गुर्जर, भाजपा नेता सुमन शर्मा, यूबी निदेशक अजयपाल सिंह, एडवोकेट अर्चना झा, सतीश चंद अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य लोगों को उनके समाज मे योगदान को लेकर सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान