16वीं राजस्थान विधानसभा की पत्रकार मंत्रणा समिति का गठन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 16वी राजस्थान विधानसभा के लिए पत्रकार मंत्रणा समिति का गठन किया है। पत्रकार मंत्रणा समिति में सदस्यों और विशेष आमंत्रित सदस्यों का मनोनयन किया है । विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने बताया कि पत्रकार मंत्रणा समिति में सर्वश्री अरविंद शक्तावत, हर्ष खटाना, रोहित कुमार सोनी, शशि मोहन शर्मा, शोएब खान और संदीप दहिया को सदस्य मनोनित किया है। आयुक्त सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, समाचार प्रमुख दूरदर्शन केंद्र और समाचार प्रमुख आकाशवाणी केंद्र समिति के पदेन सदस्य होंगे।

 समिति में सर्वश्री गुलाब बत्रा, भुवनेश जैन, मुकेश माथुर, रोहित परिहार, पुरुषोत्तम वैष्णव, एल एल शर्मा, प्रताप राव, सुधीर शर्मा और पंकज सोनी को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। यह समिति समाचार पत्र प्रतिनिधियों के संबंध में राजस्थान विधानसभा में पत्रकार दीर्घा में स्थान दिए जाने, उनके बैठने और पत्रकारों से संबंधित अन्य विषयों के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को सलाह देगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

प्रभात पोस्ट के 12वें वार्षिक समारोह में इंडियन ऑइकानिक अवार्ड प्रदान

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली