मौत का कुआं बना दिल्ली जल बोर्ड के डीप सीवर का गड्ढा: सोलंकी

० योगेश भट्ट ० 
नाई दिल्ली - पालम विधानसभा स्थित मधु विहार महाराणा प्रताप द्वार के पास जल बोर्ड द्वारा डीप सीवर सिस्टम के लिए खोदा गया गड्ढा मौत का कुआं बनता जा रहा है। एक बार फिर एक मोटर साइकिल सवार गढ़े में जा गिरा जिससे उसके हाथ पैर टूट गए। इससे पहले कई मोटर साइकिल एवम एक कार चालक सहित इन गड्ढों में गिर चुके है। लगभग एक साल से भी अधिक समय हो गया जिसको पूरा करने का समय 45 दिन था वर्क ऑर्डर इश्यू दिनाक 28.10.22 से परंतु यह कार्य अभी भी ठेकेदार द्वारा पूरा नहीं किया गया है।
आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान एवम फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि हालाकि जल बोर्ड के अधिकारियों ने ठेकेदार पर दस प्रतिशत का जुर्माना भी लगाया है और एफआईआर करने को भी कहा है लेकिन इसके बावजूद भी गड्ढा जस का तस बना हुआ है। 
डाबड़ी तथा द्वारका सेक्टर 9 के थानों में भी इनकी शिकायत की जा चुकी है पर आज भी दुर्घटना होती जा रही है। 

फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के सचिव महेश मिश्रा ने बताया की इसके बारे में हम लगातार सभी जल बोर्ड के अधिकारियों को अवगत कराते रहे है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए है नतीजन आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है और यह जगह दुर्घटना संभावित क्षेत्र की श्रेणी में आ गया है जो की पहले यह सर्विस रोड आसपास के बुजुर्गो, महिलाओं, बच्चो एवम राहगीरों की आवाजाही का सुगम रास्ता था। सोलंकी ने जल बोर्ड के अधिकारीयों, जल विभाग मंत्री एवम मुख्य मंत्री से मांग की है कि इसे तत्काल पूर्ण करवाया जाए  नही तो यह गड्ढा मौत का कुआं बनकर रह जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा