नये रास्तों की तलाश में वर्तमान पीढी की लेखिकाओं ने अपने लेखन में घिसे पिटे जाल को तोड़ा : संतोष श्रीवास्तव

० जया केतकी ० 
भोपाल -अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच पर महिला दिवस के उपलक्ष में "चुनौतियां एवं अवसर" विषय पर विमर्श आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार , पत्रकार डॉ. प्रमिला वर्मा ने बताया "महाराष्ट्र के औरंगाबाद में महिला हक्क सम्मेलन हुआ था जिसमें 50,000 महिलाओं ने शिरकत की थी। सभी का यह कहना था कि हमें गुजारा भत्ता नहीं बल्कि "दांपत्य हक्क चाहिए।"

वही साहित्यकार नीलम कुलश्रेष्ठ ने मुख्य अतिथि के आसंदी से गुजरात की महिलाओं की पीड़ा व्यक्त की तथा उसी से संदर्भित एक लघु कथा भी पढ़ी। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश पटवा ने अपनी बात रखते हुए कविता के माध्यम से महिलाओं की भूमिका को व्याख्यात किया।

आरंभ में मध्य प्रदेश इकाई की अध्यक्ष महिमा श्रीवास्तव वर्मा ने सभी का स्वागत किया और अंतर्राष्ट्रीय विश्व मैत्री मंच की संस्थापक अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने प्रस्तावना वक्तव्य देते हुए कहा कि "नये रास्तों की तलाश में वर्तमान पीढी की लेखिकाओं ने अपने लेखन में घिसे पिटे जाल को तोड़ा है। "मंच पर चुनौतियां और अवसर विषय पर कुछ कविताएं भी पढ़ी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन मुजफ्फर इकबाल सिद्दीकी ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड