समर्पण संस्था द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित

० आशा पटेल ० 
जयपुर । मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा सहायता के तहत हर वर्ष की तरह शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 1 से 12 तक स्कूल विद्यार्थियों और B.A., B.com , B.sc, LLB, MBBS, B.Tech, IIT आदि कोर्स के कॉलेज विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार किताबें, फीस के चैक, स्टेशनरी, स्कूल बैग, नोट बुक्स आदि भेंट की जायेगी । इसके लिए जरूरतमंद निर्धन विद्यार्थियों से निर्धारित आवेदन पत्र में आवेदन आमंत्रित किये गये हैं ।

आवेदन पत्र संस्था के वर्किंग कार्यालय या वेबसाइट से प्राप्त किये जा सकते हैं ।पूर्ण विवरण के साथ फॉर्म भरकर जमा करवाने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है । विद्यार्थियों के चयन की वरिष्ठता के तहत सबसे पहले जिनके माता पिता नहीं है उन्हें लिया जायेगा । उसके बाद द्वितीय वरीयता में जिनके पिता नहीं है या गंभीर बीमारी से पीड़ित है उन्हें लिया जायेगा । तृतीय वरिष्ठता में आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी ।

इसके लिए आगामी 7 जुलाई 2024 को 10 वाँ शिक्षा सहायता व एज्युकेशनल एम्बेसेडर अधिवेशन “शिक्षा दान महोत्सव “ के रूप में आयोजित किया जायेगा । चयनित सभी विद्यार्थियों को “ शिक्षा दान महोत्सव “ में बुलाकर शिक्षण सामग्री भेंट की जायेगी ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास