राज्यपाल को 'रोल ऑफ होलिस्टिक मेडिसिन इन प्रेजेंट टाइम' पुस्तक भेंट

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र को  राजभवन में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक डॉ. गोविन्द पारीक ने अपनी लिखी पुस्तक 'रोल ऑफ होलिस्टिक मेडिसिन इन प्रेजेंट टाइम' पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की। डॉ. पारीक ने बताया कि पारम्परिक भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की वर्तमान समय में उपयोगिता के आलोक में गहन शोध करके इस पुस्तक का लेखन किया गया है। 

उन्होंने बताया कि पुस्तक में चरक, सुश्रुत और अन्य भारतीय विद्वानों के संदर्भों से भारतीय चिकित्सा विज्ञान से जुड़ी संस्कृति पर महती विमर्श के साथ ही आधुनिक संदर्भों में हमारे समृद्ध चिकित्सकीय ज्ञान की उपयोगिता पर महती निष्कर्ष दिए गए हैं। संस्कृति युवा संस्थान के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा भी इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने पुस्तक को पाठकों के लिए उपयोगी और संदर्भ से जुड़ी महत्वपूर्ण कृति बताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड