भारतीय प्रेस पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कहना है की मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण घटक है। पत्रकारों के साथ राजस्थान सरकार हमेशा खड़ी है और पत्रकारों की विभिन्न समस्याएं उनके नोटिस में है। मुख्यमंत्री भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल से सीएमआर में बात कर रहे थे। इस अवसर पर भारतीय प्रेस पत्रकार संघ के अध्यक्ष अभय जोशी ने पत्रकारों की आवास समस्या के निस्तारण के साथ ही वंचित पत्रकारों के लिए नई आवास योजना, 
छोटे,लघु एवं मंझोले अखबारों को नियमित हर माह दो फुल पेज विज्ञापन जारी करने की पॉलिसी बनाने, वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन सहायता राशि बढ़ाकर पच्चीस हजार रूपए करने, पत्रकारों को पांच लाख तक की कैशलैस मेडिकल सुविधा देने, पत्रकार या उसके परिजन के गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास लाख तक की मदद, पत्रकारों को आसान शर्तो पर बिना ब्याज के तीस लाख तक का ऋण देने, रेलवे में सत्तर प्रतिशत छूट एवम राजस्थान रोडवेज की बसों में पत्रकारों को देश भर में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने सहित अन्य मांगे रखी।

 जोशी ने कहा की पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में अपने पत्रकारिता के कार्य का जिम्मेदारी से निर्वाह कर रहे है अगर सरकार मानसिक और आर्थिक तौर पर योजनाओं के माध्यम से राहत देगी तो पत्रकार और भी बेहतर तरीके से अपने पत्रकारिता के कार्य को निष्पादित कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं का ज्ञापन पत्र भी सौंपा। जोशी ने राजस्थान में पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान के साथ पत्रकारों के साथ होने वाली किसी भी घटना पर पुलिस थानों को त्वरित कार्यवाही का सर्कुलर जारी करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार आनंद शर्मा एवं वरिष्ठ पत्रकार ओमेंद्र दाधीच भी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड