फिक्की फ्लो चेयरपर्सन नेहा ढड्डा द्वारा फिनाले में चेंज ऑफ़ गार्ड का आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर / जयपुर के आईटीसी राजपुताना शेरेटन में फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन - कार्यकाल 23-24 की चेयरपर्सन नेहा ढड्डा ने एक काव्य विराम का आयोजन किया। महिला दिवस के अवसर पर चेयरपर्सन नेहा ढड्डा ने एक काव्य कलाकार जो अपनी कविता के माध्यम से लोगों को हील करने में विश्वास करती हैं, द्वारा एक बहुत ही मजबूत लेकिन रचनात्मक कविता सत्र का आयोजन किया।
श्रीमती नेहा ढड्डा ने पूरी फ्लो बिरादरी के साथ-साथ अपने परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की उनके कार्यकाल में आउटरीच कार्यक्रमों, व्यवसाय-उन्मुख कार्यशालाओं, ग्लैमर और लगभग सभी शेलियों को छूने का एक अद्भुत प्रयास सामने आया जो महिलाओं के दिल के करीब हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं। इस वर्ष उनका ध्यान सदस्य केंद्रित कार्यक्रमों, स्टार्टअप को बढ़ावा देने के साथ-साथ ठोस सामाजिक कार्यों पर था।

फिनाले कार्यक्रम में एक साल की खूबसूरत यात्रा की झलक देखने को मिली, जिसे सभी फ्लो सदस्यों के लिए एक वीडियो प्रस्तुति के रूप में संकलित किया गया। आईटीसी राजपुताना शेरेटन में सुहावने मौसम और कविता का आनंद लेने के लिए आउटडोर में कार्यक्रम की योजना सोच-समझकर बनाई गई थी।नायाब की कविता अद्भुत ढंग से स्त्री की भावनाओं, शक्ति और उसके संघर्षों का मंचन करती दिखीं ।
यह फ्लो सदस्यों के बीच भावनाओं और प्रेरणा का मिश्रण था। पिछले अध्यक्षों और वर्तमान टीम 2023-24 को उनकी कड़ी मेहनत और समर्थन के लिए सम्मानित किया गया।

चेयरपर्सन नेहा ने अगले फिक्की फ्लो कार्यकाल 2024-25 के लिए आने वाली चेयरपर्सन श्रीमति रघुश्री पोद्दार - शीर सागर एक्सपोर्ट्स, रघुश्री परिधान और सफलता प्राइवेट ltd में निदेशक और पार्टनर का गर्मजोशी से स्वागत किया।  समापन नेहा ढड्डा के आभार अभिव्यक्ति के साथ हुआ, जिसमें सभी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया गया और रघुश्री के साथ एक नई शुरुआत की उम्मीद की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास