आकाशवाणी के माध्यम से मतदाताओं से मतदान की अपील

० आशा पटेल ० 
जयपुर - राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रदेश की जागरुक जनता इस लोकसभा चुनाव में मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएगी। आकाशवाणी से प्रसारित विशेष फोन-इन कार्यक्रम में गुप्ता ने कहा कि राज्य का मतदाता गर्मी और विवाह समारोहों के बावजूद भी लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। प्रदेश में इस बार पिछले आम चुनाव की तुलना में 45 लाख से अधिक मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 17 लाख से अधिक 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे मतदाता हैं, 
जो पहली बार अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने युवाओं से सुबह के वक्त ही अपने मताधिकार का उपयोग करने और पहली बार वोट डालने वालों को निर्वाचन विभाग का प्रमाण-पत्र लेने के लिए भी प्रेरित किया। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिये व्यापक इंतजाम किये गये हैं और मतदाताओं को निर्भीक होकर लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर भी सभी मतदान केन्द्रों पर माकूल प्रबंध किये गये हैं।
गुप्ता ने बताया कि इस बार के चुनाव में निर्वाचन विभाग ने नवाचार करते हुए शहरी क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या क्यूआर कोड के जरिये ट्रेक करने की व्यवस्था की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कार्यक्रम के जरिये मतदाताओं से बढ़-चढ़ कर वोट डालने की अपील की। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत