सामूहिक सूर्य अर्घ्य के साथ होगा भारतीय नववर्ष का स्वागत

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली : संस्कार भारती, दिल्ली प्रांत ने 'कला संकुल'" दीन दयाल उपाध्याय मार्ग में संवाददाता सम्मेलन कर , आगामी चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सामूहिक अर्घ्य के साथ ‘भारतीय नववर्ष उत्सव’ की जानकारी साझा की जिसका आयोजन सूरघाट, यमुना तट, वजीराबाद में 9 अप्रैल होना है। यह एक देश का सम्भवतः एकलौता कार्यक्रम है जो प्रातः काल भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं के अनुरूप आयोजित होता है। इस वर्ष मुख्य अतिथि सुप्रशिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री नलिनी कमलिनी, जे नंदकुमार राष्ट्रीय संयोजक प्रज्ञा प्रवाह तथा विशिष्ट अतिथियों में सांसद मनोज तिवारी , पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा, विधायक ओमप्रकाश शर्मा होंगे। समाज के विभिन्न वर्गों से बालक-महिला-पुरुष सहभागी होकर भारतीय नववर्ष का स्वागत करेंगे।

 इस कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं के साधकों द्वारा संगीत-नृत्य प्रस्तुतियों के साथ सामूहिक रूप से सूर्य को अर्घ्य देकर भारत और विश्व के मंगल और कल्याण की कामना की जाएगी। देश की विविधता और एकता को उजागर करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकारों में अभय सोपोरी (संतूर वादक), अभिराम परमहंस (ढोल मृदंग), गुंजन झा (गायन) नलिनी कमलिनी शिष्य मंडली (नृत्य) सहित प्रख्यात चित्रकारों द्वारा भारतीय सांस्कृतिक प्रतीकों की लाइव पेंटिंग मुख्य आकर्षण होगी।

संस्कार भारती, दिल्ली प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि भारतीय नववर्ष हम सबके जीवन में नई आशा और उल्लास ले कर आता है तथा इसकी शुरुआत रचनात्मकता एवं सकारात्मकता के साथ करने की हमारी पुरातन परंपरा रही है। हमारे लिए यह भी प्रसन्नता का विषय है कि भारत के हमारे सांस्कृतिक वैभव को संपूर्ण विश्व के समक्ष गौरवशाली ढंग से उभारने के प्रयास सफलता प्राप्त कर रहे हैं। संस्कार भारती, दिल्ली प्रांत इस भारतीय सांस्कृतिक पर्व में सबको सादर आमंत्रित करती है ताकि हम अपनी सनातन परंपराओं से परिचित हों और उनके संरक्षण-संवर्धन में सहभागी बनें। कार्यक्रम की संयोजक प्रदीप गुप्ता ‘जालीवाले’ और सह-संयोजक बिकास हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत