जुनैद खान ने पूरी की अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग

० संत कुमार गोस्वामी ० 
मुंबई:- बॉलीवुड आइकॉन आमिर खान के बेटे जुनैद खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रखने के लिए तैयार हैं। वे बेहद खूबसूरत तरीके से थिएटर के साथ सिनेमा में भी अपना बैलेंस बनाकर चल रहें हैं। यशराज फिल्म्स की फिल्म 'महाराजा' के साथ अपने करियर की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे जुनैद का अपने काम के लिए डेडीकेशन झलकता है, उन्होंने हाल ही में 58 दिनों के इंटेंस शूट के बाद, अपने दूसरे प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी कर ली है।

एक्टर के "बिजी शेड्यूल होने के बावजूद, जुनैद अपनी वर्सेटिलिटी को दिखाना जारी रखे हुए हैं। उन्होंने हाल ही में अपने दूसरे रोमांचक प्रोजेक्ट के लिए 58 दिनों की शूटिंग पूरी की है!" इसके अलावा उन्हें पृथ्वी थिएटर के बाहर स्पॉट किया गया था, जिससे उनकी स्टेज से लेकर स्क्रीन तक से जुड़ी कमिटमेंट देखने मिल रही है। जुनैद खान की डेब्यू फिल्म के बाद अब यह दूसरी फिल्म उनके शानदार टेलेंट को सभी के सामने पेश करने वाली है। यह कहना होगा कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में जुनैद अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास