वित्त मंत्री से फोर्टी ने जयपुर में जीएसटी ट्रिब्यूनल ब्रांच खोलने की रखी मांग

० आशा पटेल ० 
जयपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिड़ला ऑडिटोरियम में राजस्‍थान सीए फाउंडेशन के कार्यक्रम में शिरकत की । इस मौके पर फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री ( फोर्टी)के संरक्षक सुरजाराम मील,कार्यकारी अध्यक्ष पीडी गोयल और यूथ विंग के प्रेसिडेंट सुनील अग्रवाल के साथ फोर्टी के पदाधिकारियों ने निर्मला सीतारमण का स्वागत किया। इस मौके पर फोर्टी कोषाध्‍यक्ष नरेश गोयल , उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा और नीलम मित्तल,एक्सपो चेयरमैन प्रशांत शर्मा, महाप्रबंधक दिव्या भटनागर शामिल थे।

 वित्‍त मंत्री सीतारमण ने उद्योग और व्यापार के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इसमें सुरजाराम मील ने जयपुर में जीएसटी ट्रिब्यूनल की मांग रखी ताकि जीएसटी संबंधित विवादों का निस्तारण प्रदेश में ही हो सके। यूथ विंग प्रेसिडेंट सुनील अग्रवाल ने माइनिंग इंडस्ट्रीज की जीएसटी से संबंधित समस्या से वित्‍त मंत्री को अवगत कराया। अग्रवाल ने कहा कि माइनिंग इंडस्‍ट्री में स्‍टोन क्रेशर पर बिक्री बिल पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगता है

 लेकिन और इसी ट्रेड में रॉ मैटेरियल खरीद पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है। इससे व्यापारी का इनपुट कैपिटल ब्लॉक हो जाता है। इसलिए या तो इनपुट रिफंड तुरंत किया जाए या आउटपुट बढ़ाया जाए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फोर्टी के दोनों सुझावों पर गंभीरता से सुना और लोकसभा चुनाव के बाद इस पर प्राथमिकता से विचार करने का आश्‍वासन दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास