एपेक्स हॉस्पिटल एवं श्री श्याम पाली क्लीनिक स्वेज फार्म जयपुर के तत्वधान में मेडिकल कैंप

० आशा पटेल ० 
जयपुर- चित्रांशा पब्लिक स्कूल स्वेज फार्म रामनगर विस्तार सोडाला जयपुर स्थित श्याम पाली क्लीनिक पर निशुल्क मैडिकल कैंप आयोजित किया गया जिस पर एपेक्स हॉस्पिटल मानसरोवर टीम इंचार्ज सुधीर सिंह के नेतृत्व में डॉक्टर रोहन शर्मा यूरोलॉजस्ट , डॉक्टर विप्लोव केसरवानी कार्डियोलॉजिस्ट और निशान्त सिंह जनरल फिजिशियन, व एपेक्स हॉस्पिटल पैरामेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की श्याम पॉलीक्लिनिक संस्था प्रधान डॉक्टर सी पी भंडारी ने बताया कि मेडिकल कैंप का शुभारंभ हुआ जिसमें 216 रोगियों ने निशुल्क परामर्श शिविर का लाभ उठाया कैंप में ब्लड प्रेशर ,शुगर ,ई सी जी आदि जांचे निशुल्क की गई ।
डॉक्टर रोहन शर्मा ने संबोधित करते हुए समय पर जांच और फिक्स टाइम पर दवा लेते हुए रोग उपचार के साथ-साथ हिदायत दी की मल मूत्र के वेग को जबरदस्ती नहीं रोक कर रखें संतुलित आहार के साथ आवश्यक जल की मात्रा का सेवन करें वही डॉक्टर निशांत सिंह ने प्रतिदिन की दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखते हुए प्राणायाम व्यायाम को प्रतिदिन अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं 

अनावश्यक बिना चिकित्सकीय परामर्श किए हुए सीधे केमिस्ट के जाकर दवा का सेवन न करें आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक से इलाज लेने का संदेश दिया अंत में शिविर संयोजक डॉ रेखराज चौहान ने समस्त मेडिकल टीम को धन्यवाद किया । इस अवसर पर अनूप मेहरवाल व युवा कार्यकर्ताओ की शिविर के लिए सेवाएं विशेष सराहनीय रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड