रामायण कालीन स्थलों के दर्शन करने श्रीलंका जाएगा 108 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। पिछले आठ वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामायण कालीन स्थलों के दर्शन करने के लिए भारत से 108 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल श्रीलंका जाएगा। अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसिएशन के अध्यक्ष और दिल्ली भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. वेद टंडन ने बताया कि अजय भाई के सानिध्य में 26 मई से 01 जून 2024 के बीच श्रीलंका यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा में प्रतिनिधिमंडल रामायण कालिन स्थलों के दर्शन करने के साथ-साथ अशोक वाटिका और अन्य स्थलों का अवलोकन करेगा। 
इस अवसर पर भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, राष्ट्र मंदिर, विश्व रामायण आश्रम के संस्थापक श्रद्धेय अजय भाई प्रदेश अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय रामलीला महोत्सव एसोसिएशन के कार्यकारी चेयरमैन शक्ति बक्शी आदि सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर अजय भाई ने बताया कि आज भी श्रीलंका में रामायण कालीन ऐतिहासिक स्थान हैं जिनमें प्रमुख है विभीषण टेंपल, कलानिया जहां विभीषण का राज्याभिषेक हुआ था, 
सीता जी द्वारा स्थापित विश्व का एकमात्र मुनेश्वर शिवलिंगम, राम वोडा मंदिर जहां पर हनुमान जी का श्रीलंका में अवतरण हुआ था, यह यात्रा का प्रमुख केंद्रीय दर्शनीय स्थान है। वहीं भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि वास्तव में श्रीलंका यात्रा का यह कार्य भारत की संस्कृति को विश्व में भर में जागृत करने का कार्य है और इस यात्रा के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। यात्रा प्रमुख संजय राणा ने बताया किसी यात्रा में भारत के अनेक शोधार्थी तथा गणमान्य व्यक्ति भाग ले रहे हैं यात्रा 26 मई से प्रारंभ होकर 1 जून  को विश्राम होगी जिसके अंदर श्रीलंका में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न मंदिरों का दर्शन किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार