प्रवासी राजस्थानियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर की टीम गठन की मांग

० आशा पटेल ० 
राँची। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रांची प्रवास के दौरान राजस्थान स्टेट के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के स्टेट प्रेसिडेंट राजू मंगोड़ीवाला के नेतृत्व में प्रवासी राजस्थानियों और विभिन्न ट्रेड एंड इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री शर्मा से मुलाकात के दौरान व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि बिनोद अग्रवाल ने कहा कि झारखण्ड-बिहार समेत पूर्वी भारत में राजस्थान के लाखों प्रवासी राजस्थानी निवास करते हैं 

जिन्होंने अपने कौशल, बुद्धिमता और कठोर परिश्रम से राज्य व क्षेत्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाई है। हमारी ईच्छा है कि हम अपनी जन्मभूमि राजस्थान के विकास में भी अपनी भागीदारी निभायें। यह आग्रह भी किया कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रवासियों की एक टीम का गठन किया जाय जो पूर्वी भारत के क्षेत्रों का दौरा कर, प्रवासी राजस्थानियों से समन्वय बनाकर प्रदेश में निवेशकों के अनुकूल नीतियों का निर्माण करे और राजस्थान में निवेश के लिए राजस्थानी प्रवासियों को आमंत्रित करे।

मुख्यमंत्री शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों के द्वारा राज्य के विकास में किये जा रहे सकारात्मक योगदान की भी प्रशंसा की। इस मौके पर मधुसूदन अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, आदित्य अग्रवाल, पलक टिया, सालासर वाले परमेश्वर शर्मा समेत अन्य अनेक प्रवासी जन उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड