इस वर्ष मिस यूनिवर्स कंपीटिशन में उम्र व हाइट की कोई सीमा नहीं

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस,मिस यूनिवर्स के वॉयस प्रेसिडेंट Mario Buraco व मिस यूनिवर्स इंडिया के निदेशक निखिल आनंद ने अपने संबोधन में मिस यूनिवर्स 2023 शेन्निस पलासियोस ने कहा मैने कुछ ही समय भारत मे बिताया है लेकिन यहाँ के लोग इतने प्यारे हैं जैसे मैं इन्हें वर्षो से जानती हूं। बेहतरीन संस्कृति का समागम है भारत, यहाँ आ कर मैं बहुत अपनापन महसूस कर रही हूं। 
मिस यूनिवर्स इंडिया में निदेशक निखिल आनंद ने आगामी मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के विषय मे घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष मिस यूनिवर्स इंडिया में हम बहुत सारे बदलाव कर रहे हैं। मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में उम्र व हाइट की सीमा खत्म करते हुए निखिल ने घोषणा किया की महज हाइट कम होने से कई टेलेंटड लड़कियाँ आगे नहीं बढ़ पाती। वैसे टैलेंट के लिए हमने इस कंपीटिशन को और भी आसान कर दिया है। इस वर्ष भारत के सभी राज्यो में स्टेट लेवल कंपीटिशन आयोजित होंगे और उसके बाद तमाम विजेताओं के बीच मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का चयन होगा और वो ग्लोबल मंच पर भारत का प्रतिनिधि करेंगी।
मिस यूनिवर्स के उपाध्यक्ष वॉयस प्रेसिडेंट मारियो बुरको ने कहा मिस यूनिवर्स मंच दुनियाभर के देशों को आपस मे जोड़ता और गहरे संबंध स्थापित करता है संस्कृति का आदान प्रदान होता है। इस वर्ष मिस यूनिवर्स कई मायनों में खास होने वाला है जिसके लिए हम सब खूब सारी तैयारियां कर रहे हैं। यह बहुत ही खास अवसर है क्योंकि 7 साल बाद कोई गैर-भारतीय मिस यूनिवर्स खिताब धारक भारत आयी हैं अभी तक बहुत कम मिस यूनिवर्स विजेता ने भारत का दौरा किया है और शेन्निस पलासियोस उनमें से एक हैं वह प्रतिष्ठित मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली निकारागुआ देश की पहली महिला हैं।
उनकी यात्रा का एक मुख्य उद्देश्य ग्लैमानंद समूह के नए प्रबंधन के तहत मिस यूनिवर्स इंडिय प्रतियोगिता का शुभारंभ करना। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा। 2024 मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन मैक्सिको में किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत