फोर्टी महिला विंग की डा अलका गौड़ अध्यक्ष व ललिता कुच्छल सेक्रेट्री बनी

० आशा पटेल ० 
जयपुर। फोर्टी महिला विंग की 2024-25 की नई कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन हुआ । फोर्टी के संरक्षक सूरजाराम मील , अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल , आई सी अग्रवाल व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से डॉ अल्का गौड़ को निर्विरोध फोर्टी वूमेन विंग का प्रेसिडेंट चुना गया है । फोर्टी वूमेन विंग प्रेसिडेंट डॉ अल्का गौड़ पेशे से एक डेंटिस्ट है और खुद भी एक महिला उद्यमी है । इस अवसर पर डा अलका गौड़ ने अपने नए पद को लेकर महिला उद्यमियों के लिए उनकी क्या योजनाएं हैं यह उन्होंने अपनी नई एग्जीक्यूटिव कमिटी से साझा की । 

इस अवसर पर ललिता कुच्चल को महिला विंग का सेक्रेटरी मनोनित किया गया । नंदिता शेखावत को वाइस प्रेसिडेंट मनोनित किया गया। साक्षी आहूजा को ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद दिया गया है । इनके अतिरिक्त 14 महिला उद्यमियों को एग्जीक्यूटिव कमिटी का पदभार दिया गया। अब डा अलका गौड़ के नेतृत्व में महिला उधमियों के विकास को लेकर नई योजनाओं पर तेज़ी से काम होगें और नया इतिहास रचा जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार