भगवान परशुराम की जयंती पर निकाली बाइक रैली

० आशा पटेल ० 
जयपुर - भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में वैशाली नगर में सांगानेर से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज के बेटे कार्तिकेय भारद्वाज ने मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया वैशाली नगर में नर्सरी सर्किल पर सैकड़ों लोग अपनी मोटर साइकिलों पर भगवा झंडा लगाए हुए इकट्ठे हुए 

वहां से भगवान परशुराम के नारे लगाते हुए मुख्य मार्गों से होते हुए झारखंड महादेव मंदिर पहुंचे जहां कार्तिकेय भारद्वाज ने सभी युवा साथियों को संबोधित किया और बताया कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु  के छठे अवतार हैं उन्होंने 21 बार इस धरती से पापियों का नाश किया था और कलयुग में 7 चिरंजीवियों में से एक भगवान परशुराम हैं वे शास्त्र और शास्त्र दोनो के ज्ञाता थे । रैली में दर्शील भट्ट, बंशी चौधरी , रुद्र, अंशु, आदि लोग मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली