JAIPUR राजस्थान चेम्बर यंग वुमन एंटरप्रेन्योर : BUSINESS WOMEN CAR RALLY

० आशा पटेल ० 
जयपुर। मदर्स डे पर जयपुर राजस्थान चैबर की यंग वुमन एंटरप्रेन्योर की ओर से रामनिवास बाग स्थित अल्बर्ट हॉल से एक कार रैली निकाली गई। इस कार रैली को चेम्बर के अध्यक्ष डॉ. के एल जैन और महासचिव आनंद मेहरवाल ने हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। यह रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए वैशाली नगर,गांधी पथ पहुंची। सोनिया मेहरवाल और चांदनी जग्गा ने बताया कि रैली में शिक्षा, चिकित्सा,उद्योग व कला सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़ी 50 से ज्यादा उद्यमी महिलाएं शामिल हुईं। इस आयोजन को टाटा मोटर्स और साइक्लो व्हीकल्स के सहयोग से किया गया था | इस रैली की थीम थी " पावरहाउस " 
इस रैली में 60 से अधिक महिला उद्यमियों ने उत्साह के साथ शिरकत की |इस कार रैली में शिरकत करने वाली उद्यमी महिलाओं को पुरस्कार भी दिए गए। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए चैम्बर ऑफ़ कोमर्स के अध्यक्ष डॉ के एल जैन ने महिलाओं की विशाल उपस्थिति देख प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिला उद्यमियों को उत्साहित किया | समारोह की मुख्य अतिथि भाजपा प्रवक्ता राखी राठौड़ सहित अन्य अतिथियों ने मातृत्व की जिम्मेदारी संभालने के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। राखी राठौड़ ने कहा कि मातृत्व के लिए मानव सभ्यता नारी शक्ति की ऋणी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड