कार्ल लैण्डस्टिनर रक्तदान अवार्ड 2024 से सीए रोहित शर्मा जयपुर को नवाजा

० आशा पटेल ० 
जयपुर - रक्तकोष फाउंडेशन का राज्य स्तरीय रक्तदान अधिवेशन और सम्मान समारोह जयपुर में ज़िला कलक्टर जयपुर प्रकाश राजपुरोहित, विशिष्ट अतिथि रक्तकोष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ जितेंद्र कुमार सोनी के आतिथ्य में आयोजित हुआ जिसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने सहभागिता दर्ज की। मुख्य अतिथि ज़िला कलक्टर जयपुर प्रकाश राजपुरोहित ने व्यक्तिगत श्रेणी में रक्तकोष फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित कार्ल लैण्डस्टिनर रक्तदान अवार्ड 2024 से सीए रोहित शर्मा जयपुर को नवाजा गया।
ज़िला कलक्टर जयपुर प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि रक्तकोष फाउंडेशन से राजस्थान के 25 ज़िलों और राजस्थान के बाहर दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बैंगलुरु, हैदराबाद आदि महानगरों के रक्तवीर जुड़े हुए है इसके सामूहिक प्रयासों से केवल 6 वर्षों में ही 1200 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करवाकर 1 लाख 13 हज़ार यूनिट से अधिक रक्तदान करवाया जाना प्रेरणादायी कदम है। संस्थापक डॉ जितेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि रक्तकोष फाउंडेशन के द्वारा सतत रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करवाकर नजदीकी ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त मुहैया करवाया जाता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल बिश्नोई ने रक्तकोष फाउंडेशन की प्रगति और कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए रक्तकोष फ़ाउंडेशन द्वारा देशभर में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करते हुए इण्डिया बुक ऑफ़ रिकोर्ड और वर्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। समारोह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सुथार, राष्ट्रीय संयोजक डॉ अनिल मर्मिट ने भी संबोधित किया। रक्तकोष फाउंडेशन का प्रतिवेदन राष्ट्रीय महासचिव ताराचंद शर्मा ने प्रस्तुत किया और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नीतिशा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड