जेईई-एडवांस्ड में जयपुर एलन का सक्षम सिटी टॉपर

० आशा पटेल ० 
जयपुर. जेईई एडवांस्ड के नतीजों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट जयपुर ने ऐतिहासिक परिणाम दिए हैं। आईआईटी मद्रास द्वारा घोषित परिणामों में एलन जयपुर के स्टूडेंट ने श्रेष्ठता साबित करते हुए सिटी टॉप की है।एलन जयपुर के अमन मंत्री ने बताया कि क्लासरूम स्टूडेंट सक्षम खंडेलवाल ने 360 में से 310 अंक प्राप्त करके आल इंडिया रैंक-60 प्राप्त की है और जयपुर सिटी टॉप किया है। इसके साथ ही हरित मंगल ने 295 अंकों के साथ आल इंडिया रैंक 128 प्राप्त की है। सक्षम के साथ ही 255 अंक प्राप्त करने वाली आल इंडिया रैंक 552 पर रही श्रेया खंडेलवाल गर्ल सिटी टॉपर रही है। अब तक देखे गए परिणामों में टॉप-1000 में 18 तथा टॉप-2000 में 40 स्टूडेंट्स ने स्थान बनाया है।
नेशनल रिजल्ट्स में परिणामों में एलन के टॉप-10 में 4 स्टूडेंट्स और टॉप-100 में 45 क्लासरूम स्टूडेंट्स ने स्थान बनाया है। टॉप-10 में रैंक-1 के साथ एआईआर-4 पर रिदम केड़िया, 6 पर राजदीप मिश्रा, 7 पर द्विजा पटेल हैं। इसके साथ ही एआईआर-12 पर राघव शर्मा, 15 पर शॉन थॉमस, 16 पर बिस्मित साहू, 21 पर शौर्य अग्रवाल, 22 पर नमिश, 23 पर अंश गर्ग, 26 पर मितांशु, 

28 पर शेखर झा, 29 पर मोहम्मद सूफियान, 30 पर सागर वी, 31 पर इशान गुप्ता, 35 पर रिशित अग्रवाल, 36 पर विदिप रेड्डी, 37 पर अंशुल गोयल, 38 पर अक्षर झाला, 40 पर अरनव, 44 पर आदिश्वर सिंह व 49 पर अवैद रहे हैं। आल इंडिया रैंक-69 पर एलन लाइव क्लासरूम प्रोग्राम के छात्र अविक दास रहे। ये सभी परिणाम ऑफिशियल वेलिडेटर अर्नस एण्ड यंग (ई-वाइ) से वैरिफाइड हैं। एलन देश में पहला संस्थान है जो अपने परिणामों को वेलिडेट करवा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड