राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर संध्या का आरपीए परिसर में समारोहपूर्वक आयोजन किया गया। इसमें लोक कलाकारों ने लोक नृत्यों और लोक गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। चरी नृत्य...भवई नृत्य.. घूमर नृत्य...कालबेलिया नृत्य....आदि कार्यक्रमों को पुलिस ऑफीसर्स, जवान और प्रांगण में मौजूद गणमान्य लोगों ने सराहा। मांगणियार लोक कलाकार स्वरुप खान के नगमों ने भी दर्शको का मन मोहा।

 इस अवसर पर मुख्य सचिव सुधांश पंत, अतिरिक्त सचिव गृह आनंद कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू, महानिदेशक, पुलिस इंटेलीजेंस संजय अग्रवाल एवं महानिदेशक, पुलिस एससीआरबी एवं साइबर क्राइम हेमंत प्रियदर्शी के अलावा पुलिस मुख्यालय, पुलिस आयुक्तालय और पुलिस अकादमी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित अन्य पुलिस अधिकारी, पुलिस जवान और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली