गीता कांटेस्ट के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर।भगवदगीता हमे जीवन जीने का तरीका सिखाती है और साथ ही यह भी सन्देश देती है की जीवन में कैसे संतुलन रखा जाए| गीता हमे अपनी संस्कृति से जोडती है, हमारे देश के लोग अपनी संस्कृति से गहराई से जुडें इसी विचार के साथ हरे कृष्ण मूवमेंट हर वर्ष गीता कांटेस्ट का आयोजन करता है जिसमे पूरे भारत से लोग बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं| हरे कृष्ण कल्चर केंद्र के सुधर्मा हाल में गीता कांटेस्ट के पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ|
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि थे ओमप्रकाश मोदी( चेयरमैन, ओके प्लस ग्रुप), कृष्ण भक्त साई गिरधर और शरद पाठक,हरे कृष्ण मूवमेंट जयपुर और मुंबई के अध्यक्ष अमितासन दास ।उन्होने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और साथ उन्हें जीवन मे आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। मंदिर के मीडिया प्रभारी श्री सिद्ध स्वरुप दास ने बताया की गीता कांटेस्ट 2023-24 के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने अन्दर के अर्जुन की खोज की | विजेताओं के नाम बताते हैं( 
जूनियर केटेगरी) - नैतिक कुशवाहा (कक्षा पांचवी कैटेगरी), तन्मय सैनी(कक्षा छ कैटेगरी), रचना गुर्जर (कक्षा सात कैटेगरी) और कीर्ति वर्मा(कक्षा आठ कैटेगरी)| सीनियर केटेगरी के विजेता हैं -पहला पुरस्कार – सीता सोमानी ( जयपुर), दूसरा पुरस्कार – अंशुल गुप्ता ( उत्तर प्रदेश) और तीसरा पुरस्कार – मीनू अग्रवाल( टिमानी) |विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जैसे साइकिल, स्मार्ट वाच, एल सी डी राइटिंग पैड और वी आर कार्डबोर्ड आदि |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड