यूनियन बैंक प्रबंध निदेशक ए. मणिमेखलै को आईएमसी लेडीज विंग सम्मान

० आशा पटेल ० 
मुंबई | यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, सुश्री ए. मणिमेखलै को बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित आईएमसी लेडीज विंग पुरस्कार से सम्मानित किया गया.आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के लेडीज विंग द्वारा शुरू किया गया यह पुरस्कार वित्तीय सेवाओं, बैंकिंग और निवेश के क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान का प्रमाण है. 

1995 में आरंभ के बाद से, यह पुरस्कार उन विशिष्ट महिलाओं को दिया जाता रहा है जिन्होंने बैंकिंग और निवेश के क्षेत्रों में अनुकरणीय नेतृत्व और नवाचार का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है.यह पुरस्कार इंडियन मर्चेंट चैंबर्स हॉल, मुंबई में आयोजित एक शानदार समारोह में गोदरेज इंडस्ट्रीज लि के सीएमडी, नादिर गोदरेज, के कर कमलों से सुश्री ए. मणिमेखलै द्वारा प्राप्त किया गया.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार