उपनिवेशवाद के साये में भाषा विषय पर कराया ऐतिहासिक तथ्यों से रुबरु

० आशा पटेल ० 
जयपुर ।  दर्शन प्रतिष्ठान, जयपुर एवं दर्शन विभाग, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में तृतीय श्री यशदेव शल्य स्मृति में उपनिवेशवाद के साये में भाषा' विषय पर व्याख्यान का आयोजन एच आर. डी. सी. भवन, राजस्थान विश्वविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे पत्रकार आचार्य अभय कुमार दुबे एवं सभापति डॉ. के. के. पाठक (आई.ए.एस.)।
डॉ. अनुभव वार्षनेय, डॉ. मनीष सिनसिनवार, प्रोफेसर सर्वदमन मिश्र व प्रोफेसर राजवीर सिंह शेखावत ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रोफेसर सर्वदमन मिश्र ने अतिथियों का परिचय दिया। डॉ. कमलनयन ने अपने विषय प्रवेश व स्वागत भाषण में उपनिवेशवाद और भाषा के सम्बन्ध में भूमिका प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में मुख्यवक्ता आचार्य अभय कुमार दुबे ने अपने व्याख्यान में ऐतिहासिक सन्दर्भों के साथ विषय को विस्तार से स्पष्ट किया। उन्होने यह स्थापित किया कि किस प्रकार हम अपने व्यवहार और विचार में उपनिवेशन से ग्रस्त हैं। हमें स्वयं को अपनी दृष्टि से देखने के लिए औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर आना होगा।  दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरविन्द विक्रम सिंह ने धन्यवाद किया। मंच संचालन प्रोफेसर राजकुमार ने किया। इस अवसर पर पूर्व दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर के एल शर्मा तथा अन्य प्रबुद्ध जन व छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड