मस्ती की पाठशाला में महापौर ने बच्चों को सिखाया स्वच्छता का पाठ

० आशा पटेल ० 
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा मस्ती की पाठशाला में सांगानेर जोन स्थित चल रहे समर कैम्प मस्ती की पाठशाला में डॉ. सौम्या गुर्जर ने बच्चों से संवाद किया और बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने मस्ती की पाठशाला में बच्चो को सिखाये गए फायर सेफ्टी एवं अन्य कौशल शिक्षा से संबंधित जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जो हाल ही में सीखे थे। बच्चों ने उत्साहपूर्वक और सही उत्तर देकर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया। इस सत्र में आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों और सावधानियों पर विशेष ध्यान दिया गया।
मस्ती की पाठशाला में महापौर ने स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए बच्चों को डस्टबिन के विभिन्न प्रकारों के बारे में जानकारी दी साथ ही गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने की समझाईश दी और बताया कि यह प्रक्रिया शहर को स्वच्छ रखने में कितनी महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महापौर ने बच्चों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी और शहर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने की दिशा में उनके योगदान को सराहा इसी के साथ महापौर ने बच्चों के संग डांस भी किया।

मालवीय नगर जोन के सामुदायिक केंद्र पर समर कैंप मस्ती की पाठशाला का आयोजन किया जिसमे लगभग 250 बच्चों ने भाग लिया इस अवधि में बच्चों को सामूहिक डंास, नुक्कड़ नाटक, गुड टच बेड टच, फायर सेफ्टी, आत्मरक्षा के गुर, waste to best, painting, प्रोजेक्टर के माध्यम से महान व्यक्तित्व की जीवनी, पौधा रोपण, पक्षियों के लिए परिण्डे इत्यादि गतिविधियॉ का आयोजन कर बच्चों को लाभान्वित किया गया। अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड