राजस्थान सांगानेर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जीत पर पटाखे फोड़कर मिठाई बांटी

० आशा पटेल ० 
जयपुर - लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम बहुत चौंकाने वाले आए हैं जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह उमड़ रहा है सांगानेर में कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र भारद्वाज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जीत पर पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी । इस दौरान पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा कि आजतक जनता के लिए कांग्रेस पार्टी ने जो काम किया है कांग्रेस पार्टी की जो रीति नीति है उसको देखते हुए जनता ने अपना आशीर्वाद देकर ये अप्रत्याशित नतीजे दिए हैं जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है
राजस्थान में जनता पिछले 6 महीने में ही भाजपा सरकार की मंशा देख चुकी है ये काम नहीं करना चाहते केवल इधर उधर की बातें कर के जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का काम करते हैं लेकिन इसबार राजस्थान की जनता के मुंहतोड़ जवाब दिया है और इनके 25 में से 25 सीट के मंसूबे पर पानी फेर दिया इस दौरान मानसरोवर ब्लॉक अध्यक्ष रतन लाल सैनी , पार्षद शंकर बाजडोलिया, अमित सैनी , विजेंद्र सैनी , राजू यादव , मोती लाल शर्मा , माधव सैनी , नरेंद्र सारण, कमलेश जांगिड़ , राजेंद्र जांगिड़ , के डी चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार