यमुनानगर में खोला गया सबसे बड़ा वैलकम सेंटर

० नूरुद्दीन अंसारी ० 
 नई दिल्ली - यमुनानगर,हरियाणा में किए गए प्रयासों जैसे सड़क नेटवर्क के विस्तार, पड़ोसी राज्यों के साथ बेहतर कनेक्टिविटी और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के आधुनिकीकरण के चलते यमुनानगर में बड़े बदलाव आए हैं। इन सभी प्रयासों के चलते क्षेत्र में परिवहन एवं सुलभता में सुधार हुआ है और आर्थिक विकास को गति मिली है।

रियल एस्टेट डेवलपर एम्पेरियम प्रा. लिमिटेड ने बुरिया चौक के नज़दीक एम्पेरियम रेज़ॉर्टिको वैलकम सेंटर का उद्घाटन किया। यह सेंटर सम्पत्ति, फाइनैंस के विकल्पों एवं परियोजना के विवरण पर व्यापक जानकारी देता है। वैलकम सेंटर रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड और राष्ट्रीय राजमार्ग के नज़दीक स्थित है। यह रेज़ॉर्टिको प्रोजेक्ट का हिस्सा है। सेंटर भावी खरीददारों, निवेशकों और समुदाय के सदस्यों को सेवाएं प्रदान करेगा।

 यमुनानगर में रिहायशी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एम्पेरियम रेज़ॉर्टिको वैलकम सेंटर आधुनिक कार्यालय इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि उपभोक्ताओं को बेजोड़ सर्विस और मार्गदर्शन प्रदान करता है। यह सेंटर ऐसे समुदाय के निर्माण के हमारे दृष्टिकोण को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जो लक्ज़री, आराम और शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करेगा।’ रवि सौंद, फाउंडिंग डायरेक्टर- एम्पेरियम ने कहा।

2015 में स्थापित एम्पेरियम प्रा. लिमिटेड को समय पर परियोजनाओं को पूरा करने, इनकी डिलीवरी देने तथा साथ ही पर्यावरण के अनुकूल एवं सुरक्षित समुदायों के निर्माण की दिशा में प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। कंपनी के पोर्टफोलियो में पानीपत में कई उल्लेखनीय परियोजनाएं शामिल हैं जैसे हैप्पी होम्स, एम्पेरियम सिटी और एम्पेरियम एलाईट फ्लोर्स।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड