जीवन पार्क डी ब्लॉक के लोग गंदा और बदबू वाला पानी,सीवर जैसी समस्याओं को लेकर विधायक से मिले

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन जीवन पार्क डी ब्लॉक के पदाघिकारी अपने कॉलोनी की समस्या जैसे गंदा और बदबू वाला पानी ,सप्लाई का पानी बिलकुल नहीं आना , सीवर जैसे कई समस्याओं से जनक पुरी विधान सभा के विधायक राजेश ऋषि को शिकायत पत्र देकर अवगत कराया। इस इलाके में पानी की समस्या दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रही है। पिछले कई महीनों से पानी बिलकुल नहीं आ रहा है। विधायक का कहना है कि हम इस विषय के ऊपर काम कर रहे है। लेकिन उपराज्यपाल जल बोर्ड को फंड रिलीज नहीं होने दे रहे है। जिसके वजह से कार्य करने में हमे बहुत असुविधा हो रहा है।
दूसरा पंखा रोड आज के दिन कूड़ा के लिए डंपिंग यार्ड बनता जा रहा है जिस पंखा रोड के ऊपर प्रति दिन कई हजार गाड़ियां गुजरती है, 40 -50 फूट चौड़े सड़क के आधे हिस्से में कुडा फैला रहता है और उसके ऊपर सैकडो गाये कूड़े में मुंह मारती रहती है। जिससे वहां से गुजरने वाले को असुविधा के साथ साथ दम घोंटू बदबू और फिर जहां यहां खड़ी गायों के झुंड से कोई अनहोनी होने का हमेशा डर लगा रहता है साथ ही इस सड़क के साथ कई कॉलोनी है। जैसे जीवन पार्क, महेन्द्रा पार्क ,चाणक्य प्लेस,सीता पूरी जैसे कई कोलनी वासियों का यहां सांस लेना मुश्किल हो गया है।
सीता पूरी से लेकर इंदिरा पार्क तक कूड़ा ही कूड़ा है । कई जगह का कूड़ा को यहां लाकर डाला जाता है और फिर उसे फैला कर उसमें चुनाई का काल होता है।और कूड़ा घर पे ताला लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसका शिकायत अपने निगम पार्षद और नगर निगम से किया और ऐसा नहीं है कि ये उनके संज्ञान में नहीं है।लेकिन कोई सुधार नहीं होता दिखाई दे रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार