गौ सेवा संघ दुर्गापुरा गौशाला में आमजन ने किया वृक्षारोपण

० आशा पटेल ० 
जयपुर ।  वृक्षारोपण कार्यक्रम में आमजन ने दुर्गापुरा गौशाला के परिसर को हरे भरे ऑक्सीजन हब के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया । गौसेवा संघ के मंत्री अंशुमान ढड्ढा ने बताया कि वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में पूर्व महाधिवक्ता  गिरधारी सिंह बापना , समाजसेवी अनुकंपा ग्रुप के गोपाल गुप्ता , गांधीवादी धर्मवीर कटेवा , हनुमान सहाय शर्मा , के एन सिंह , संघ के मंत्री अंशुमान ढड्ढा , संघ के प्रशासनिक सचिव राधेश्याम थदानी , समाजसेवी सूरज नारायण शर्मा ,
कर्मवीर कटेवा , दुर्गापुरा पार्षद  दामोदर मीणा , प्रमुख गौ सेवी अमित गुप्ता , ताराचंद चौधरी मंजू बापना ,नजमा एम खान जिन्होंने वृक्षारोपण के इस कार्य हेतु रुपए 150000 का डोनेशन संस्था को दिया । गो सेवा संघ के अध्यक्ष पवन जैन ने बताया कि महेंद्र सिंह कछवा , महेश तिवारी , हरि कृष्ण दीक्षित , श्रीमती इशा बाफना , श्रीमती प्रीति करनानी , शरद कुमार , श्रीमती दीना दीक्षित सहित प्रमुख समाजसेवियों ने वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया , 
स्काउट गाइड के विद्यार्थियों एवं विनय भारती बाल मंदिर की बालिकाओं द्वारा भी वृक्षारोपण में भाग लिया । व्यवस्थापक राहुल वर्मा , पारस जैन , शायर सिंह , बाबूलाल हरिजन सहित कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण में श्रमदान किया । अन्त में अध्यक्ष पवन जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास