रिलायंस फाउंडेशन देगा 5,100 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति

० आशा पटेल ० 
मुंबई : रिलायंस फाउंडेशन ने 2024-25 के लिए 5,100 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। देश भर के वो विद्यार्थी जो किसी स्नातक (ग्रेजुएट) या स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) कोर्स में प्रवेश चाहते हैं, वो इसमें 6 अक्टूबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट कोर्स में हर विषय में छात्रवृत्ति दी जा रही है। ग्रेजुएशन कर रहे हरेक छात्र-छात्रा को दो लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

जो छात्र स्नातक या स्नातकोत्तर कोर्स के पहले वर्ष में प्रवेश लेने जा रहे हैं वो इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्नातक कोर्स कर रहे विद्यार्थी किसी भी विषय में आवेदन कर सकते हैं। उन्हें छात्रवृत्ति मेरिट और पारिवारिक आय के आधार पर दी जाएगी। स्नातकोत्तर कोर्स में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, एनर्जी और लाइफ साइंस विषयों में छात्रवृत्ति दी जा रही है और यह सिर्फ़ मेरिट के आधार पर दी जाएगी। स्नातकोत्तर कोर्स में प्रवेश लेने जा रहे विद्यार्थियों को छह लाख रुपए तक की छात्रवृत्ति दी जाएगी। 
रिलायंस ने अब तक 23,000 से ज़्यादा छात्रवृत्तियां दी हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली