पंजाब के राज्यपाल पहुंचे देवराज के घर.सरकार द्वारा 9 लाख 12 हजार की मदद

० आशा पटेल ० 
जयपुर। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ खेरादीवाड़ा में मृतक छात्र स्व. देवराज मोची के घर पर पहुंचे। वहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और राज्य सरकार की ओर से 9 लाख 12 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध कराई। शहर के भट्टियानी चौहट्टा स्थित सरकारी स्कूल के बाहर 16 अगस्त को दो स्कूली छात्रों के विवाद में देवराज मोची चाकू वार से गंभीर रूप से घायल हो गया था। एमबी अस्पताल में उपचार के दौरान 19 अगस्त को उसकी मृत्यु हो गई थी।

 राज्यपाल कटारिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, जिला कलक्टर  अरविन्द पोसवाल, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल आदि खेरादीवाड़ा में स्व. देवराज के घर पहुंचे। वहां उन्होंने  देवराज की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छात्र के पिता पप्पूलाल मोची, माता श्रीमती निमादेवी और बहन सुहानी सहित अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। कटारिया ने पीड़ित परिवारों को संबल देते हुए बिटिया सुहानी को उच्च स्तर तक पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस घटना पर दु:ख जताया और परिजनों को पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत सख्त कार्यवाही के लिए भी आश्वस्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास