जीत के बाद सरबजोत ने इंडिया हाउस में चखे गोलगप्पे और डोसा

० आशा पटेल ० 
पेरिस - ओलंपिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में जीत के बाद 'इंडिया हाउस' में गोलगप्पे, भेल और डोसा का आनंद लिया। सिंह और मनु भाकर ने दक्षिण कोरिया को 16-10 से हराकर भारत को ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया। 
रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने पदक विजेताओं का स्वागत किया, तो वहीं खिलाड़ियों ने 'इंडिया हाउस' में घर का खाना पाकर अपनी खुशी जाहिर की। 

रिलायंस फाउंडेशन ने 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी में दिलचस्पी रखने वाले भारत के खिलाड़ियों के लिए ‘इंडिया हाउस’ बनाया है, जो भारतीय वास्तुकला और व्यंजनों को प्रदर्शित करता है। खिलाड़ियों ने फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू-नाटू’ गीत पर भी डांस किया। 'इंडिया हाउस' ने खिलाड़ियों को घर जैसा माहौल और भारतीय संस्कृति का अनुभव कराया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास