दिल्ली के गांव को शहरीकरण के नाम पर सलम बनाना दुर्भाग्यपूर्ण - चौधरी सुरेंद्र सोलंकी

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली -  मटियाला विधानसभा के दौलतपुर गाँव में किसान पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठे हैं। किसानों का कहना है दिल्ली का मास्टर प्लान 2021 कहा है आज कुछ नही पता देखते देखते आ गया मास्टर प्लान 2041 वो भी लागू नहीं ,दिल्ली देहात के लिए बनी हुई 2007 में लैंड पूलिंग पॉलिसी और जीडीए पॉलिसी आज तक सब कुछ हो जाने के बाद भी धरातल पर नही सरकार की मनसा पता नही पर गांव देहात की हालत ऐसे हो गई न गांव ही बचे न शहरीकरण हुए पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेन्द्र सोलंकी किसानो के धरने पर पहुँचे 
चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने कहा पिछले 17 सालो से गांव वालो को जुमला दिया जा रहा है हम सरकार से मांग करते हैं की मास्टर प्लान 2041 जल्द से जल्द लागू किया जाए पिछले 1 वर्ष पूर्व जब हमने आंदोलन की शुरुआत की उसमें 11 सूत्री मांगों में से हमारी सिर्फ 4 समस्याओं का समाधान ही हो पाया था बाकी समस्याओं के समाधान के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल व दिल्ली के मुख्यमंत्री ने समय मांगा था लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है 1 साल बीतने के बावजूद भी मुख्यमंत्री ने इन समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया और ना कोई संज्ञान लिया और जबकि उपराज्यपाल द्वारा कुछ समस्याओं का समाधान किया गया बाकी समस्याओं पर समय मांगा गया था। 

अब इसको लेकर दिल्ली के 360 गांव एक महापंचायत बुलाकर आगे की रणनीति बनाएंगे और बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता हम चैन से बैठने वाले नहीं है अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली के उपराज्यपाल एवं शहरी विकास मंत्री का घेराव भी किया जाएगा विधानसभा के चुनाव से पहले हमारी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो हम चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे।

 मास्टर प्लान 2041 जल्द से जल्द लागू किया जाए 2= ऑल्टरनेटिव प्लॉट किसानों को जल्द से जल्द दिए जाएं 3= बंद पड़ी म्यूटेशन को जल्द खोला जाए 4= 74/4 एवम 20 सूत्री के तहत आवंटित भूमि व प्लूटो का मालिकाना हक जल्द दिया जाए 5= गांव का लाल डोरा बढ़ाया जाए 6= गांव एवं कॉलोनी में सीलिंग की कार्रवाई तुरंत रोकी की जाए 7= स्वामित्व योजना के तहत दिल्ली के गांव को मालिकाना हक दिया जाए
मौजूद लोग - प्रीतम डागर पूर्व निगम पार्षद, H.K यादव, चौधरी खजानसिंह प्रधान डांसा 12, अनिल दौलतपुर, साहबसिंह ईसापुर, श्रीराम घुमनहेड़ा, चौधरी रणबीर सोलंकी, विनीत यादव, लालसिंह यादव, प्रदीप त्यागी रेवला खानपुर, सूरजभान सहरावत, चंद्रभान सहरावत, चौधरी कबरसिंह,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली