इंडिया-हाउस में लगा भारतीय एथलीटों का जमावड़ा, नीता अंबानी ने किया सम्मानित

० आशा पटेल ० 
पेरिस : पदक जीत कर भारत ने पेरिस ओलंपिक में शानदार शुरुआत की है। भारतीय खिलाड़ी बड़ी तादाद में डे ला विलेट पार्क में बने इंडिया हाउस पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। कांस्य पदक विजेता सरबजोत सिंह, रोहन बोपन्ना, शरत कमल, मनिका बत्रा और अर्जुन बाबूता जैसे शीर्ष भारतीय एथलीटों को इंडिया हाउस में सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों से मिलते हुए आईओसी सदस्या और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता एम अंबानी ने कहा, "ओलंपिक में पहली बार बने इंडिया हाउस में आपका स्वागत है! भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कई भारतीय खिलाड़ी यहां मौजूद हैं। आप में से हर एक ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। दूसरा पदक जीतकर हमें गौरवान्वित करने वाले मनु भाकर और सरबजोत सिंह को विशेष धन्यवाद। 

 खिलाड़ियों का स्वागत पारंपरिक भारतीय टीका लगा कर किया गया। नीता अंबानी ने सभी खिलाड़ियों के प्रयासों और दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए आभार जताया। ओलंपिक आंदोलन का समर्थन करने के लिए इंडिया हाउस में डिजिटल ज्योति भी जलाई गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

नई जेनरेशन को मालूम ही नहीं,आज़ादी कैसे मिली

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास