पद्मश्री डॉ माया टंडन के सम्मान में जुटे शहर भर के समाजसेवी

० आशा पटेल ० 
जयपुर | पद्मश्री डॉ माया टंडन की ओर से जयपुर के रास क्लब में हाई टी का आयोजन किया गया ।
ये आयोजन डॉ माया टंडन ने रोड सेफ्टी पर दिए जा रहे प्रशिक्षण को मिली सफलता को संस्था के सदस्यों के साथ सेलिब्रेट करने के लिए आयोजित किया था । डॉ माया टंडन की संस्था " सहायता ट्रस्ट " बीते 30 सालों से सड़क दुर्घटना पीड़ितों की जान बचाने के लिए आम लोगों को रोड सेफ्टी प्रशिक्षण दे रही है। मेडिकल प्रोफेशन से रिटायर्ड होने के बाद वे रोड सेफ्टी के प्रति लोगों को जाग्रित करने की मुहीम में सक्रीय रूप से लगी हुई हैं | 
उनके इन उत्कृष्ट कार्यों को भारत सरकार ने सराहा और राष्ट्रपति ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से नवाज़ा है । इस आयोजन के दौरान समाज सेवीयों , पूर्व आई ए एस , प्रशासनिंक अधिकारी, शिक्षिकाओं , महिला उद्यमीयों के बीच घोषणा की गई कि " सहायता ट्रस्ट " से फर्स्ट इंडिया न्यूज के सीईओ एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा बतौर संरक्षक के रूप में जुड रहे हैं | इस अवसर पर पवन अरोड़ा ने घोषणा की कि अब से " सहायता ट्रस्ट " के कार्यों को प्रदेश तक सीमित नहीं रखा जायेगा बल्कि पूरे देश में पहुँचाया जायेगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार