दिल्ली नगर निगम रखे साफ सफाई व आम जनता के लिए दिशा निर्देश जारी करे : रणबीर सिंह सोलंकी

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली: पालम विधानसभा स्थित एवम द्वारका सेक्टर तीन स्थित पॉकेट 16, आदर्श अपार्टमेंट से सटी पालम ड्रेन के बीच से निकलने वाली सड़क के किनारे निगम कर्मियों एवम नासमझ लोगों द्वारा कूड़े का ढेर इकठ्ठा करने का विरोध करते हुए आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने उपायुक्त, दिल्ली नगर निगम, नजफगढ़ जोन को लिखित ज्ञापन दिया जिसमे तत्काल सफाई की बात कही एवम सूचना निर्देश बोर्ड लगाने का निवेदन किया।
ज्ञात हो कि स्थानीय लोगों एवम आरडब्ल्यूए मधु विहार के अथक प्रयास से पालम विधानसभा के सुंदरी करण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा लाइट के पोल लगाए गए है तथा उपरोक्त स्थान पर सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है लेकिन अभी तक कूड़ा फेकने का सिलसिला जारी है। इस संदर्भ में आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान तथा फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने उपायुक्त,
दिल्ली नगर निगम नजफगढ़ जोन को लिखित ज्ञापन दिया है कि सड़क के दोनो किनारे बोर्ड लगाया जाए जिसमे उपायुक्त के आदेश से कूड़ा डालते समय, सीसीटीवी के माध्यम से पकड़े जाने पर जुर्माना या दंड या दोनो का प्रावधान लिखा हो तथा पकड़े जाने पर उचित करवाई की जाए और निगम कर्मी साफ सफाई का ध्यान रखते हुए यहां कूड़ा नहीं फेंके साथ ही प्रधान सोलंकी ने स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया है कि यहां पर कूड़ा/मलबा/गंदगी न फैलाएं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा