कांग्रेस जयपुर में ईडी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेगी

० संवाददाता द्वारा ० 
जयपुर। अडानी महाघोटाले की जाँच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से करवाने की माँग को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा 22 अगस्त को जयपुर में ईडी कार्यालय के बाहर विशाल धरना-प्रदर्शन किया जायेगा ।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लम्बे समय से अडानी महाघोटाले की जाँच जेपीसी से कराने की माँग की जा रही है तथा हिन्डनबर्ग रिपोर्ट में उजागर हुये तथ्यों में वित्तीय बाजार में नियंत्रण के लिये जिम्मेदार संस्थान सेबी के द्वारा अपने

कर्त्तव्यों के साथ समझौता करने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में इस महाघोटाले के विरूद्ध पूरे देश में विरोध- प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया जिसकी पालना में 22 अगस्त को जयपुर में ईडी कार्यालय के बाहर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार